हमें 5 स्टार की रेटिंग दें
Total: 0 Average: 0

Jai Bangla Pension Scheme: जय बंगला पेंशन योजना (जॉय बंगला प्रकल्प) पश्चिम बंगाल की एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है जो वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति लाभार्थियों, किसानों, मछुआरों, कारीगरों और अन्य पात्र समूहों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

1 अप्रैल 2020 को शुरू की गई यह योजना वर्तमान में प्रत्यक्ष लाभ DBT के माध्यम से 82 लाख से अधिक लाभार्थियों को कवर करती है।

Jai Bangla Pension Scheme 2026

जय बंगला पेंशन, दोनों एक ही हैं। सरकार इस पेंशन योजना के तहत वृद्ध व्यक्तियों को प्रति माह ₹1,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। सरकार इस योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक लोगों को कवर करती है। इस योजना में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं और दिव्यांग व्यक्ति शामिल हैं।

पात्रता: पश्चिम बंगाल राज्य के सभी स्थायी निवासी इस योजना के लिए पात्र हैं, और वृद्ध व्यक्तियों या वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा 60 वर्ष से अधिक है। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आयु पात्रता मानदंड अलग हैं।

Jai Bangla Pension Scheme Overview

विवरणजानकारी
योजनाजय बंगला
वर्तमान पार्टीतृणमूल कांग्रेस (TMC)
मुख्यमंत्रीममता बनर्जी
पेंशन राशि₹1000 - ₹1600 रुपये प्रति माह
लाभार्थीवृद्धावस्था, विधवा, विकलांग व्यक्ति
आधिकारिक पोर्टलjaibangla.wb.gov.in

Jai Bangla Pension Scheme के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • इस योजना के तहत मिलने वाला प्रमुख लाभ ₹1000 - ₹1600 की मासिक पेंशन है।
  • इस योजना का लाभ बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को मिलेगा।
  • यह योजना उन सभी लाभार्थियों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करती है।
  • सरकार पेंशन को हर महीने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करती है।
  • इससे गरीब परिवारों पर वित्तीय संकट का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।
  • इससे न केवल लाभार्थियों को मदद मिलती है, बल्कि परिवार के सदस्यों को भी आर्थिक सहायता मिलती है।
  • विधवा महिलाओं को विशेष रूप से इस योजना में शामिल किया गया है।
  • विकलांग व्यक्ति जो कोई नौकरी करने में असमर्थ है, वह भी इस योजना का लाभ उठा सकता है।

Jai Bangla Pension Scheme लाभ लेने की योग्यता

स्थायी निवासी

आवेदक का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

BPIL परिवार

आवेदक का BPIL (बिपीएल) परिवार से होना अनिवार्य है।

न्यूनतम आयु

आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।

कोई अन्य पेंशन नहीं

आवेदक किसी दूसरी पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।

बैंक खाता

आवेदक के पास बैंक खाता होना जरूरी है।

विशिष्ट श्रेणी

विधवा, विकलांग, SC, ST और मछुआरा पेंशन के लिए विशिष्ट श्रेणी होना जरूरी है।

Jai Bangla Pension Scheme आवश्यक दस्तावेज़

जय बांग्ला पेंशन योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ सकती है:

पासपोर्ट साइज़ फोटो

जाति प्रमाण पत्र

राशन कार्ड

आधार कार्ड

वोटर ID

पता प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

बैंक पासबुक

Jai Bangla Pension Scheme में आवेदन कैसे करे?

जय बांग्ला पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:

  1. पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (Joy Bangla Portal) के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड करे या नजदीकी सरकारी कार्यालय से प्राप्त करे।
  2. यदि डाउनलोड किया है, तो आवेदन पत्र का प्रिंट निकाले और उसमें आवश्यक जानकारी भरे।
  3. आवश्यक दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करे।
  4. सारी जानकारी भरने के बाद नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र को दस्तावेज़ों के साथ जमा करे।
  5. आवेदन सबमिट करने के बाद BDO या SDO द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  6. आवेदन पत्र को राज्य योजना पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  7. BDO और SDO द्वारा लाभार्थी के नाम की सिफारिश DM को की जाएगी।
  8. नोडल विभाग पेंशन की राशि निर्धारित करेगा।

Frequently Asked Questions (FAQ)

जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत कौन-कौन सी योजनाएं आती है?

जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत राज्य की तमाम पेंशन योजनाएं आती है:

  • तपसिली बंधु योजना
  • मानविक पेंशन योजना
  • जय जोहार योजना
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना
  • रूपाश्री योजना
  • कन्याश्री योजना
जय बांग्ला पेंशन योजना की शुरुआत कब हुई?

जय बांग्ला पेंशन योजना की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2020 को की गई थी।

जय बांग्ला लाभार्थी सूची कैसे देखी जा सकती है?

जय बांग्ला लाभार्थी सूची आधिकारिक वेबसाइट jaibangla.wb.gov.in के माध्यम से देखी जा सकती है।

जय बांग्ला पेंशन योजना में कितनी राशि मिलती है?

जय बांग्ला पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ₹1000 से ₹1600 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है। राशि आवेदन के आधार पर निर्धारित की जाती है।

DK

Dileep Kumar

Content Writer & Education Blogger

পশ্চিমবঙ্গ, India

Verified Author
Disclaimer: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। सभी सरकारी योजनाओं की अधिकृत जानकारी के लिए कृपया jaibangla.wb.gov.in या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क करें।